खेल
16-Feb-2026
...


कोलंबो (ईएमएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा टीम के अन्य खिलाड़ियों से काफी अलग अंजाज के लिए जाने जाते हैं। पाक के जहां अन्य क्रिकेटर काफी कम पढ़े-लिखे हैं वहीं आगा ने उच्च शिक्षा ली है। लाहौर के एक पंजाबी परिवार में जन्मे आगा ने खेल के साथ-साथ अपनी स्कूली शिक्षा भी पूरी की है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लाहौर के एक स्थानीय स्कूल से पूरी की। वह बचपन से ही पढ़ाई में औसत थे पर खेल के प्रति उनका रुझान जबरदस्त था. उन्होंने स्कूल के दिनों से ही अंडर-16 और स्कूल लेवल की क्रिकेट टीमों में अपनी जगह बना ली थी। पाक मीडिया के अनुसार गा ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद कॉलेज में प्रवेश लिया था। उन्होंने इसके बाद अपनी डिग्री पूरी की। उन्होंने ‘हायर एजुकेशन कमीशन’ (एचईसी) की टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है। इस टीम में केवल वही खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं जो कम से कम ग्रेजुएशन कर रहे हों या डिग्री धारी हों। आगा ने एक साक्षात्कर में भी कहा था कि एक खिलाड़ी के लिए मानसिक मजबूती सबसे जरूरी है। उनका मानना है कि शिक्षा इसमें बड़ी भूमिका निभाती है। आगा को पंजाबी, उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छा ज्ञान है। गिरजा/ईएमएस 16 फरवरी 2026