राष्ट्रीय
16-Feb-2026
...


मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 18-19 को हो सकती है बारिश नई दिल्ली,(ईएमएस)। देश के हिमालयी इलाकों में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हैं। दो दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब-चंडीगढ़ में 17-18 फरवरी को बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को भद्रवाह-पठानकोट इंटर-स्टेट रोड पर एवलांच हुआ। यह थांथेरा और गुलदांडा के बीच था। यहां 40 से ज्यादा पर्यटक वाहन फंस गए, जिन्हें एक-एक कर निकाला गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में गुंजी-आदि कैलाश मोटर मार्ग पर जमीं 10 फीट बर्फ को सीमा सड़क संगठन ने हटाया। यहां तापमान -18डिग्री है। राज्य में मंगलवार से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 18-19 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। रविवार को खंडवा-खरगोन में दिन का तापमान 34डिग्री के पार रहा। 16 जिलों 30डिग्री से ज्यादा रहा। राजस्थान में रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी समेत 13 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 35 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 17-18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी हो सकती है। वहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत पंजाब चंड़ीगढ़ में बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 18-19 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। फरवरी की शुरुआत में प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर आ चुका है। अब तीसरी बार बारिश की आशंका है। यूपी के कुछ शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। बांदा में तापमान 31.2डिग्री रहा। झांसी में 30डिग्री और आगरा में 29.8डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 17-18 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के कारण बारिश की संभावना है। रविवार को राजस्थान में तेज गर्मी रही। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी के अलावा, पूर्वी राजस्थान के जिलों में अधिकतम तापमान 30डिग्री से ज्यादा रहा। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 35डिग्री रहा। आज पूरे राज्य में तेज धूप रह सकती है। 17 फरवरी से जयपुर, बीकानेर संभाग में बारिश की संभवाना है। सिराज/ईएमएस 16फरवरी26