राज्य
16-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल फैक्ट्री में सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में सात श्रमिक जिंदा जल गए, जबकि दो मजदूरों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और शवों को बाहर निकाला। प्रशासन ने फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की जांच के आदेश दिए हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। भिवाड़ी, खुशखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों से पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की जांच के आदेश दिए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/16/फरवरी/2026