राज्य
16-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। केंद्र सरकार ने दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने को मंजूरी दी है। 194 किमी के इस प्रोजेक्ट पर 5983 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह चार साल में पूरा होगा। वर्तमान में क्षमता से 66% अधिक ट्रेनें चलने के कारण यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त है। नई लाइनें बनने से ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी, पर्यटन और माल ढुलाई को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। वर्तमान में दिल्ली-अंबाला रेलखंड अपनी क्षमता से करीब 66 प्रतिशत अधिक ट्रेनों का दबाव झेल रहा है। इस रूट पर रोजाना 150 से अधिक ट्रेनें संचालित होती हैं, जिनमें लोकल ट्रेनों के साथ-साथ शताब्दी, राजधानी, वंदे भारत और लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मालगाड़ियों का भी संचालन होता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/16/फरवरी/2026