सारंगपुर (ईएमएस)। गत 14 फरवरी को अज्ञात अपराधियों द्वारा अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के अधिवक्ता संजयकुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध मेंअभिभाषक संघ सारंगपुर ने तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए एक बैठक आयोजित की गई जिसमे करेरा की घटना की निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके पश्चात संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी रोहित बम्होरे को दिया गया। ज्ञापन का वाचन अभिभाषक संध अध्यक्ष पी एस मंडलोई ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद लंबे समय से अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु राज्य शासन से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करती आ रही है, किंतु अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अधिवक्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिनमें डबरा के अधिवक्ता चंद्रभान सिंह मीणा सहित अन्य जिलों की घटनाएं भी शामिल हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या की जा रही है। संघ ने मांग की कि संजय कुमार सक्सेना के हत्यारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। ज्ञापन मे यह भी कहा गया है कि मृतक अधिवक्ता के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये तथा परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने की मांग भी की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस घटना से प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है तथा वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक विषय है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमेशचंद्र वर्मा, जी.पी. सक्सेना, डब्ल्यू.एम. मंसूरी, ओ.पी. विजयवर्गीय, के.सी. शर्मा, अनिल दीक्षित, अल्ताफ खान, सी.के. जैन, अशफाक हाशमी, बी.एस. पुष्पद, रामबाबू नारोलिया, अनवर अंसारी, अंसार अली नकवी, प्रदीप शर्मा, एस.एन. चूलीवाल, दिलीप परमार, प्रदीप जोशी, शिवप्रसाद शर्मा, राकेश पाण्डेय, शहजाद मंसूरी, रविन्द्र सक्सेना, आबिद लोदी, अली इमरान जैदी, बृजकिशोर चौहान, रईस मंसूरी, इरफान खान, बृजमोहन नारोलिया, ओ.पी. राठौर, रणछोड़ शर्मा, मुकेश यादव, सलीम कुरैशी, रघुवीर सिंह, दिनेश मालवीय, ललित माहेश्वरी, फूलसिंह परमार, प्रताप सिंह राजपूत, अरविन्द सिंह मंडलोई, दिलीप जाधव, देवेंद्र कोली, सैफ हाशमी, हेमराज गुर्जर, राधेश्याम डोडिया, धीरपसिंह, हसीब खान, दिनेश राजपूत, गोकुल मालवीय, सुनील पुष्पद, रविशंकर ठाकुर, जितेंद्र मालवीय, ललित नागर, अमरीश शर्मा, शादाब खान, आकिब मेव, अनुपम पराशर, मनोहर बामनिया, आकाश पाल, सुनील वर्मा, कुशल शर्मा, लोकेश वर्मा, सानिया मंसूरी, लोकेश सक्सेना, विनोद मालवीय, आकाश शाक्यवार, विष्णु सोनगरा, कुमारी नीलोफर मेव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अभिभाषक संघ ने स्पष्ट किया कि यदि शासन स्तर पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी .../ 16 फरवरी /2026