क्षेत्रीय
16-Feb-2026
...


नरसिंहपुर, (ईएमएस)। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में आगामी 19 फरवरी को आयोजित होने वाली कलेक्टर–कमिश्नर एवं कलेक्टर–पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की बिंदुवार गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण विकास एवं जनजातीय कार्य, शिक्षा, रोजगार, उद्योग एवं निवेश, सुशासन तथा कानून-व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों की अद्यतन जानकारी एवं उपलब्धियों के साथ तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के लंबित पत्रों और शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए समय-सीमा में प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो और प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे। राहुल वासनिक/ ईएमएस / 16 फरवरी 2026