ग्वालियर ( ईएमएस ) | मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर डॉ.शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। बाल भवन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, श्री नाथूराम ठेकेदार, शकील मंसूरी, श्री विनोद यादव माठू, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, श्रीमती संध्या सोनू कुशवाह, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, श्री मुनीष सिंह सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आर.एफ.पी. की शर्तों में आवश्यक संशोधनों के अनुमोदन बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन की पुष्टि की गई। इसके साथ ही अति आवश्यक परिस्थितियों में निगम कर्मचारियों को नियत तिथि पर वेतन भत्ते एवं पेंशन भुगतान हेतु ओ.डी. लिमिट किये जाने की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन की पुष्टि की गई। साथ ही ठेका रेता, भूसा, गिट्टी, पत्थर आदि वर्ष 2023-24 की शेष अवधि की ई.एम.डी. वापिसी बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिंदु वापिस किया गया। बैठक में ठेका पेड पार्किंग चिड़ियाघर नवीन गेट निरस्ती के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही म.प्र. राजपत्र प्राधिकार से प्रकाशित क्रमांक 46 भोपाल दिनांक 13.11.2020 अनुसार गतवर्ष की भांति वित्तीय वर्ष 2026-27 में कलेक्टर गाइडलाइन अनुसार सम्पत्तिकर की दरों का निर्धारण के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत अनुशंसा के साथ परिषद की ओर अग्रेषित किया गया। साथ ही म.प्र. अचल सम्पत्ति अंतरण नियम 2016, संशोधन 2021, 2023 की कंडिका 3 (क) (ख) अनुसार पुनर्निर्मित हुजरात मार्केट की दुकानों को मासिक किराये पर ऑफर आमंत्रण एवं अंतरण करने की स्वीकृति के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई तथा निविदा आमंत्रण के बाद एमआईसी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में गेन्ट्री पैकेज क्रमांक जी1 निविदा की संशोधन शर्तें एवं गेन्ट्री पैकेज क्रमांक जी2 निविदा की संशोधन शर्तें अनुमोदन बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत पारदर्शिता बरतते हुए स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही पूर्व विधानसभा अन्तर्गत मुख्यमंत्री सड़क अद्योसंरचना फेस-02 (निगम निधि से परिवर्तित) अन्तर्गत सड़क डामरीकरण कार्य की समयावृद्धि के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की। बैठक में वाहन किराया प्रकरण में म्याद वृद्धि एवं अतिरिक्त व्यय स्वीकृति के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत वाहन म्याद वृद्धि के साथ 01 करोड की राशि बडाये जाने की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा उपरांत आवश्यक निर्णय लिए गए।