राष्ट्रीय
16-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। लैंड फॉर जॉब मामले में आज लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई के आरोप मानने से इनकार कर दिया है। इस मामले में अब बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ आरजेडी का कहना है कि लालू यादव को केंद्र की सरकार फंसा रही है। इनका सारा तंत्र ईडी, सीबीआई, आईटी सब लालू यादव के ख़िलाफ काम करता है। वहीं दूसरी तरफ कई बीजेपी के नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन्हें कुछ नहीं होता है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि लालू जी पर यह मामले कब हुए जब वह पॉवर में थे। लालू परिवार में कितने एकड़ जमीन नौकरी के बदले अपने परिवार के नाम पर लिखवा लिया। मेरे पास इसके सबूत भी हैं, जो मैंने आज सदन में भी रखा है। सुबोध/१६-०२-२०२६