18-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। बवाना की जेजे कॉलोनी में देर रात नाबालिगों के एक गिरोह ने आतंक मचाया। उन्होंने कुल्हाड़ी और चाकू से एक दुकान के सामने रखे सामान को नुकसान पहुंचाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। बताया गया है कि यह गिरोह पहले भी हत्या की वारदातों में शामिल रहा है।