नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार जनगणना 2027 के लिए तैयारी कर रही है, जिसके तहत हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग फेज़ के लिए 40,000 से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह चरण 15 अप्रैल से शुरू होकर जून तक चलेगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से मोबाइल ऐप द्वारा की जाएगी। राजस्व विभाग के अधिकारी मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे, जिसमें 33 महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल होंगे। राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह काम जून तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसमें पूरी राष्ट्रीय राजधानी शामिल होगी। दिल्ली सरकार ने जनगणना 2027 के लिए भारत सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना को दिल्ली के लिए फिर से जारी किया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/18/फरवरी/2026