राज्य
18-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) विगत दिनों इन्दौर नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान निगम कर्मचारियों ने एक चौदह वर्षीय नाबालिग मासूम बालक रौनक यादव जो कि अपने पिता के निधन के बाद मां और छोटी बहन की जिम्मेदारी उठाने के लिए सड़क पर सब्जी का ठेला लगा रहा था का ठेला जब्त कर लिया था, जिससे उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। निगमकर्मियो की इस कार्रवाई का सोशल साइट्स पर जमकर विरोध के साथ रौनक की मार्मिक अपील और उसके संघर्ष का वीडियो वायरल हो गया था। मामले में अब इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक गोलू शुक्ला ने रौनक को गन्ने के रस की एक नई चरखी और ठेला उपलब्ध कराया और विधायक ने खुद गन्ने का रस निकालकर मशीन का शुभारंभ किया। आनंद पुरोहित/ 18 फरवरी 2026