मुरैना ( ईएमएस ) | शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ोखर, मुरैना में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय के निर्देशानुसार तथा सिविल सर्जन डॉ. जी.एस. तोमर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक समस्याओं की पहचान, उनके समाधान एवं तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपायों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक समझाया गया। इस अवसर पर साइकियाट्रिक चिकित्सक डॉ. अमृतराज, काउंसलर श्रीमती नीतू चौहान तथा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) अंतर्गत उमंग काउंसलर अमन भदौरिया ने विद्यार्थियों को परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकगण, 70 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। जिला चिकित्सालय मुरैना द्वारा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।