18-Feb-2026
...


- केंद्रीय गृह मंत्रालय के संज्ञान लेने पर एक्टिव हुआ पीएचक्यू भोपाल(ईएमएस)। प्रदेश की राजधानी में सायबर जालसाजों के जाज में फंसकर करोड़ों की रकम गंवाने वालों की सुनवाई इन दिनो बेहद तेजी की जा रही है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय हेल्प लाइन नंबर 1930 के जरिए ही आन लाइन एफआईआर की सुविधा दी थी। सूत्रो के मुताबिक मध्यप्रदेश राज्य सायबर मुख्यालय हेल्प लाइन से आने वाले सारे मामलो को जांच के नाम पर अपने पास रखे हुए था। इसकी जानकारी लगने पर जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लिया तो इसका असर यह हुआ कि बीते चौबीस घंटों के दौरान में पुलिस ने एक-एक करके 29 मुकदमे दर्ज कर लिए। जिसमें करीब पौने दो करोड़ रुपए की रकम सायबर ठगोरो के हाथों में पहुंची हैं। इन प्रकरणो में सबसे अधिक मामले भोपाल जोन-2 में 15 दर्ज हुई हैं। सबसे ज्यादा सर्वाधिक मामले प्रकरण बागसेवनिया में दर्ज किए गए है। इसी तरह जोन-1 में सायबर फ्रॉड से जुड़े नौ प्रकरण दर्ज हुए हैं। इसके अलावा जोन-4 में पांच सायबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज की गई है। सभी मामलों में राज्य सायबर की तरफ से जीरो पर एफआईआर दर्ज करके थानों को भेजी गई है। इसमें अब पुलिस पीड़ितों से संपर्क कर फर्जीवाड़े के संबंध में दस्तावेजीकरण का काम करेगी। सायबर फ्रॉड के इन मामलो में अलग-अलग प्लेटफॉर्म में पैसा इंवेस्ट, नौकरी, डेबिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, बिजली कनेक्शन काटने की धमकी या लालच देकर सायबर ठगी की गई है। सबसे अधिक रकम लगभग 51 लाख रुपए साकेत नगर के 2-सी सेक्टर में रहने वाले फरियादी राजेश जैन से ठगी गई हैं। जानकारी के अनुसार उनके साथ वारदात अक्टूबर, 2025 में हुई थी। इसी तरह कमला नगर में 23 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा शिवम कटारिया के साथ हुआ। वहीं हबीबगंज में अनुज बागड़े से 15 लाख रुपए नौकरी लगाने के नाम पर ऐंठ लिए गए। इसी तरह सायबर फ्रॉड के शिकार हुए लोगों में हरीश हासवानी, आमीन खान, राजेश लोकवानी, लक्ष्मी, वसीम हुसैन अंसारी, शैलेंद्र पाराशर, तनु सिंह, रोहित ताम्रकार, सुनीता, रमेश चंद्र शाक्य, स्वप्निल पटेल, अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार, एसएस व्यंकटेश बाबू, चेतना प्रधान, यामनाथ मिश्रा, सुप्रीत कुमार, राजा गोपाल, राकेश कुशवाहा, नंद किशोर यादव, प्रेम चंद्र जैन, पलक दुबे, दिनेश, प्रियंका समायरा और पन्ना उमेरिया शामिल हैं। यह मामले ऐशबाग, हबीबगंज, अशोका गार्डन, कमला नगर, पिपलानी, अवधपुरी, मिसरोद, बागसेवनिया, कोलार रोड, निशातपुरा और गांधी नगर थाने में दर्ज हुए हैं। - फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर दिया वारदातो को अंजाम राजधानी भोपाल के थानों में साइबर ठगी के 6 मामले मंगलवार को दर्ज किये गये है। सभी मामलों में आरोपियों ने फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल हैक किया। इसके बाद खाते से पैसे निकाल लिए। एक मामले में आबकारी विभाग में सिलेक्शन होने के नाम पर की गई ठगी का है। - ऑनलाइन वेबसाइट से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर संपर्क करना पड़ा भारी हिमालया रेसिडेंसी निवासी एसएस वेंकाटेश बाबू (59) ने पुलिस को बताया कि कि वह 6 महीनों से ट्रेडिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक ऑनलाइन वेबसाइट से ट्रेडिंग एप के कस्टमर केयर का नंबर निकालकर उस पर कॉल किया। दूसरी और से बात कर रहे आरोपी ने एप अपडेट कराया। जैसे ही वेंकाटेश ने एप अपडेट किया। उनके मोबाइल पर अपटेड मोड लिखकर आया। कुछ समय बाद जब मोबाइल ठीक हुआ। तब तक खाते से 4 लाख 25 हजार रुपए उड़ गए। - महिला को टास्क के जाल में फंसाया मिसरोद इलाके में ठगो ने चेतना प्रधान (43) को टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जोड़ा और इसके बाद टास्क देना शुरू किया। जालसाज ने चेतना से कई बार में कुल 2 लाख 91 हजार रुपए टास्क में लगवाए और पैसा निकालने पर उनसे कहा गया की उनके द्वारा गलत प्लेटफार्म पर पैसे निवेश कर दिए हैं। यदि पैसे वापस चाहिए तो 4 लाख रुपए और लगाने पड़ेंगे। - आबकारी विभाग में सिलेक्शन के नाम पर 15 लाख की ठगी हबीबगंज पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय अनुज के पास आरोपियों ने कॉल की और आबकारी विभाग में सिलेक्शन कराने का झांसा दिया। बातों के दौरान शक नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पैसों की मांग की। सिलेक्शन के लालच में अनुज ने कई बार में आरोपियों को यूपीआई और बैंक ट्रांसफर के जरिए 15 लाख रुपए भेज दिए। 15 लाख रुपए मिलने के बाद आरोपियों ने अनुज से संपर्क तोड़ लिया। - रिटायर्ड अफसर को एप अपडेट कराने के नाम पर फंसाया पुलिस ने बताया कि कंचन नगर के रहने वाले रमेशचंद्र शाक्या (65) भेल में अधिकारी थे । वह रिटायर हो चुके हैं। पहले उनके मोबाइल फोन पर योनो एप बंद करने का मैसेज आया इसके बाद उनके पास कॉल आया की एप दोबारा से चालू करने के लिए उसे अपडेट करें। इसके लिए आरोपी उनके पास मैसेज के जरिए एक लिंक भेजी। जैसे ही वो एप अपडेट करने के लिए लिंक ओपन किया उनका मोबाइल हैक हो गया और थोड़ी देर बाद जब मोबाइल ठीक से काम करने लगा तब तक उनके खाते से 1 लाख 53 हजार की रकम निकल चुकी थी। जुनेद / 18 फरवरी