राज्य
18-Feb-2026
...


:: पर्यटन सचिव के. बीजू और निदेशक शिखा सुरेंद्रन देंगे निवेश व नई पहलों की जानकारी :: इंदौर (ईएमएस)। पर्यटन के क्षेत्र में गॉड्स ओन कंट्री के नाम से प्रसिद्ध केरल अब मध्य प्रदेश के पर्यटकों और निवेशकों को लुभाने के लिए इंदौर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। नेटवर्क केरल के बैनर तले आयोजित इस प्रीमियर बी2बी टूरिज्म मीट का भव्य आयोजन गुरुवार, 19 फरवरी को स्थानीय ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। इस दौरान केरल पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष मीडिया सत्र को संबोधित करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य केरल के पर्यटन परिदृश्य में हो रहे आधुनिक बदलावों, नई पहलों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराना है। मीडिया सत्र को केरल पर्यटन के सचिव के. बीजू (आयएएस) और पर्यटन निदेशक शिखा सुरेंद्रन (आयएएस) संबोधित करेंगे। सत्र दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें केरल में पर्यटन की संभावनाओं और द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। :: पर्यटन क्षेत्र में नए आयामों की खोज :: नेटवर्क केरल एक ऐसा मंच है जहाँ पर्यटन उद्योग के हितधारकों को सीधे संवाद करने का अवसर मिलता है। इंदौर और मध्य प्रदेश के बड़े ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटर्स के साथ केरल पर्यटन अपनी नई पेशकश साझा करेगा। इसमें इको-टूरिज्म, एडवेंचर स्पोर्ट्स और केरल के पारंपरिक आयुर्वेद पर्यटन के साथ-साथ हालिया इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर औपचारिक लंच का आयोजन भी किया गया है। प्रकाश/18 फरवरी 2026