अंतर्राष्ट्रीय
18-Feb-2026


न्यूयार्क(ईएमएस)। अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर और प्रशांत महासागर में 3 नावों पर हमला किया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी साउदर्न कमांड ने कहा कि इन नावों से ड्रग तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था, इसलिए इन पर हमला किया गया। इसमें कोई अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ है। ट्रम्प प्रशासन पिछले साल सितंबर से ही कैरेबियन सी में कई जहाजों को निशाना बना चुका है। अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट के मुताबिक अब तक अमेरिकी सेना ने 40 से ज्यादा इस तरह के हमले किए हैं, जिनमें अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। विनोद उपाध्याय / 18 फरवरी, 2026