खेल
18-Feb-2026
...


अहमदाबाद (ईएमएस)। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके। शिवम दुबे को 2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या के हिस्से एक-एक विकेट आया। टीम इंडिया की ओर से शिवम दुबे ने 66 रन बनाए। यह वर्ल्डकप में उनकी पहली फिफ्टी है। हार्दिक पंड्या ने 30 रन बनाए। लोगन वान बीक ने 3 विकेट झटके। आर्यन दत्त को 2 विकेट मिले। इस प्रकार भारत ने लगातार चौथा मैच जीत लिया है। सुबोध/१७-०२-२०२६