खेल
18-Feb-2026
...


लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप में खराब प्रदर्शन के लिए टीम को खरी खोटी सुनाई है। बासित अली ने कहा है कि जिस प्रकार से भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि उनके बीच राइवलरी जैसी कोई बात ही नही। वह एक तरह से सही है क्योंकि पाक टीम भारत के सामने कहीं नहीं टिकती है। सूर्या ने एशिया कप के दौरान कहा था कि राइवलरी की बात तब आती है तब बराबरी पर मुकाबला हो पर हम तो हमेशा ही एकतरफा जीत रहे हैं। इसलिए ऐसी कोई बात नहीं है। वहीं अब विश्व कप का मुकाबला भी भारतीय टीम ने आसानी से जीता है। इसमें भी पाक टीम कहीं भी टक्कर देती नहीं दिखी। बासित के अनुसार भारतीय कप्तान ने जो भी कहा है वह सही है। टी20 विश्व कप में भारतीय ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 61 रनों से शिकस्त देकर सुपर-8 में अफनी जगह पक्की कर ली थी। बासित ने कहा कि जिस प्रकार भारत ने पार्ट-टाइम गेंदबाज तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को गेंदबाजी दी उससे समझा जा सकता है कि वह पाक टीम की बल्लेबाजी को कितना लचर मानते हैं। बासित ने कहा, सूर्या ने जो सबसे जोर से थप्पण मारा है ना, जब उसने रिंकू और तिलक से गेंदबाजी कराई। आज पाकिस्तान के क्रिकेट की ये औकात हो गयी है। मैं हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह या वरुण चक्रवर्ती की बात नहीं कर रहा। बासित अली का एक और बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। उसमें उन्होंने भारतीय टीम की जमकर प्रशंसा की है और पाक टीम को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा, नंबर 1 टीम तो है इंडिया। हमारा उनसे कोई मुकाबला नहीं है। हम जाहिल लोग हैं, जो सच स्वीकार नहीं करना चाह रहे। जिस पिच पर हमने तीन मैच खेले और देखा कि हमेश पहले बल्लेबाज करने वाला जीता है उसपर हमने पहले गेंदबाजी का फैसला किया इससे पता चलता है कि हमें खेल की सामान्य समझ भी नहीं है। गिरजा/ईएमएस 18 फरवरी 2026