वाशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार दिसंबर तिमाही में घटकर 1.4 फीसदी रह गई। यह सितंबर तिमाही की 4.4 फीसदी और उससे पहले की 3.8 फीसदीवृद्धि से काफी कम है। वाणिज्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी और उपभोक्ता खर्च में कमी जीडीपी की सुस्ती का मुख्य कारण रही। उपभोक्ता खर्च में केवल 2.2 फीसदी की वृद्धि हुई, जो पिछले तिमाही के 3.5 फीसदी के मुकाबले कम है। इसका असर आर्थिक गतिविधियों पर दिखा और साल 2025 की कुल वृद्धि दर 2.2 फीसदी रही। सालभर में केवल दो लाख से कम नए रोजगार बने, जो कोविड-19 महामारी के बाद का सबसे निचला स्तर है। इसके बावजूद बेरोजगारी दर केवल 4.3 फीसदी तक बढ़ी। अर्थशास्त्रियों के अनुसार ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीतियों ने श्रम शक्ति को सीमित किया, जिससे काम के लिए उपलब्ध लोग कम हो गए और भर्ती धीमी रही। सतीश मोरे/21फरवरी ---