क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


नर्मदापुरम (ईएमएम)। नर्मदापुरम मुख्यालय पर इन दिनों डीजे साउंड सिस्टम को अनियंत्रित तरीके से बजाने को लेकर आम नागरिकों को हो रही भारी दिक्कत सहित सड़कों पर व्याप्त अतिक्रमण से वाहनों की आवाजाही में हो रही भारी समस्या को लेकर सिटी कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया। इस दौरान नर्दापुरम एसडीओपी जितेन्द्र पाठक द्वारा सख्त लहजे में धार्मिक स्थलों सहित अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तार की यंत्रों, लाउडस्पीकर,डीजे संबोधन प्रणाली के अनियंत्रित व नियम विरोध प्रयोग से नागरिकों को हो रही समस्या पर सख्त चेतावनी देते हुए नियमों के अनुसार DJ संचालन के निर्देश दिए गए। इसी तरह उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के 13 दिसंबर 2023 के आदेश के पालन में बताया कि पुलिस प्रशासन की टीम धार्मिक स्थलों की जांच करेगी, जहां पर भी लाउडस्पीकर हटाने के उपरांत पुनः लगा लिए गए हैं और हॉर्न यहां तक की निजी आवासों में भी इस्तेमाल पर व्यापक दिशा निर्देश माननीय सर्वोच्च न्यायालय के तारतम्य में कार्यवाही की जाएगी। अनियंत्रित तरीके से निर्धारित डेसिबल का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर और नियम विपरीत डीजे संचालन पर जपती की कार्यवाही भी होगी। वही नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने कहा कि सड़कों से हाथथैले के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में सहयोग किया जाना चाहिए, कारवाही पर दबाव बनाया जाता है। आम जनता के हित में प्रशासन की कार्यवाही को सहयोग किया जाना चाहिए। डीजे संचालक ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखें और निर्धारित डेसीबल का उपयोग करें। इस दौरान प्रभारी एसडीएम डॉ बबिता राठौड़ सहित सिटी कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने भी डीजे संचालकों को हिदायत दी कि वह नियमों के अनुरूप कार्य करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। वही डीजे संचालकों द्वारा अवगत कराया गया कि वह नियमों का पालन करेंगे परंतु शहर में बड़ी संख्या में बाहरी डीजे संचालक अपने वाहन ला रहे हैं और नियम विपरीत ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग कर रहे हैं। उन पर भी कार्यवाही होना चाहिए,उनके कारण हम लोगों का नाम बदनाम हो रहा है। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 21 फरवरी 2026