जिले में नागरिकों को शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तथा उपचार मिले, इसके लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे को जिले में शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे द्वारा देवनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से उनके इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके उपरांत उपस्थिति पंजी, दवाओं की उपलब्धता, प्रतिदिन इलाज हेतु आने वाले मरीजों की संख्या आदि की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले। किसी भी प्रकार की परेशानी या अव्यवस्था ना हो। सीएमएचओ ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की भी जानकारी लेते हुए प्राथमिकता से सीएम हेल्पलाइन का निराकरण कराने के निर्देश दिए। इसके पूर्व उन्होंने नकतरा में डिलीवरी प्वाइंट का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे द्वारा देवनगर में निरीक्षण उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी तथा डिलीवरी प्वांइट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस वर्ष अभी तक हुए संस्थागत प्रसवों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीएमओ भी उपस्थित रहे। किशोर वर्मा ई एम एस रायसेन