क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


० उप मुख्यमंत्री अरुण साव, छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय कर्मचारी एवं अभिनंदन सम्मेलन में हुए शामिल ० लोरमी में बनेगा चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ का भवन, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की 15 लाख रुपए की घोषणा लोरमी (ईएमएस)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी के साहू भवन में छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय कर्मचारी एवं अभिनंदन सम्मेलन में सम्मिलित हुआ। श्री साव ने संघ के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा कर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। श्री साव ने कर्मचारियों को संबोधित करते कहा कि, हम सब पहले छत्तीसगढ़ महतारी के बेटे हैं, बाद में कर्मचारी। कार्यालय की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, क्योंकि शासकीय सेवा से ही हमारे परिवार का पालन-पोषण होता है। श्री साव ने कहा कि, साय सरकार अधिकारियों कर्मचारियों के अधिकार समय पर देने के लिए समर्पित है। यह सुशासन एवं संवेदनशील सरकार है। कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि, सरकार ने अनुकंपा, पदोन्नति, तीसरा रिक्त पदों की पूर्ति की है। कांग्रेस सरकार में अनुकंपा नियुक्ति अटकी थी, लेकिन हमारी सरकार ने 358 पदों में से ज्यादातर पदों पर भर्ती की है। लोक निर्माण विभाग में सभी पदों में पदोन्नति हुई। कर्मचारियों ने श्री साव का आभार जताते हुए कि आश्वासन के बाद पैदल मार्च को निरस्त किया। और कुछ दिनों में ही कर्मचारियों का लंबित वेतन भुगतान पूर्ण हो गया है। पांच दिवंगत कर्मचारी को एक लाख रुपए अनुकंपा राशि के रूप में प्रदान की गई। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष बिंदेश्वर रौतिया, जिला अध्यक्ष कामता साहू, महामंत्री वीरू राजपूत, लक्ष्मण मरावी, नवल प्रजापति, भागवत साहू, नरोत्तम यादव, लक्ष्मीनारायण, कामता जायसवाल , उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे, धनीराम यादव ,भाजपा मंडल अध्यक्ष गण सुशील यादव, दिनेश कश्यप ,रवि शर्मा, महेंद्र खत्री, डॉ सुशील यादव, पार्षद विश्वास दुबे, मूलचंद डाहिरे, राजेश साहू एवं संघ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/ 21 फरवरी 2026