क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


देवरी/सागर (ईएमएस)। संगीतमयी श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के शुभ अवसर पर आज नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं भक्ति गीतों और जयकारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कलश यात्रा श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के सफल एवं मंगलमय आयोजन की कामना के साथ निकाली गई।कार्यक्रम के आयोजक श्री हरि प्रभात फेरी परिवार हैं तथा कथा व्यास के रूप में श्री पटना वाले बाबा जी श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। विशेष बात यह है कि बाबा जी द्वारा मात्र 6 वर्षों में यह 169वीं कथा की जा रही है और वे केवल तुलसी पत्र पर ही कथा करने की विशिष्ट परंपरा निभाते हैं।आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनों से कथा में 21 से 27 फरवरी तक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की। निखिल सोधिया/ईएमएस/21/02/2026