खेल
21-Feb-2026


कोलंबो (ईएमएस)। टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच का पहला सुपर-8 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। शनिवार शाम 6:30 बजे पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लेकिन, मैच शुरू होने से पहले कोलंबो में बारिश आ गई। करीब ढाई घंटे के इंतजार के बार मैच रेफरी ने इसे रद्द कर करने का फैसला लिया। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए। अब आगे दोनों टीमों को सेमीफाइनल के लिए सभी मैच जीतना जरूरी है। इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच रद्द हुआ है। इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच रद्द हुआ था। सुबोध/२१-०२-२०२६