क्षेत्रीय
21-Feb-2026


भारतीय ज्ञान परंपरा पर तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का समापन छिंदवाड़ा (ईएमएस)। राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय व आईपीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय भारतीय ज्ञान परंपरा पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा था जिसका समापन शनिवार को किया गया। समापन अवसर पर तकनीकी सत्र में डॉ. डीके. कपघते ने फॉसिल्स (जीवाश्म) पर अपने व्याख्यान में बताया कि कैसे जीवाश्म हमारे प्राचीन इतिहास और पारिस्थितिकी तंत्र को समझने में मदद करते हैं। डॉ. नवीन कांगो ने स्वस्थ जीवन के लिए गुड बैक्टीरिया विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म जीव विज्ञान भारतीय आयुर्वेद और आहार पद्धति से कैसे गहराई से जुड़ा है। कर्नल पंकज सिन्हा ने फाइनेंस लिटरेसी (वित्तीय साक्षरता) पर विचार रखे, जो आधुनिक समय में आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनिवार्य बतलाया। डॉ. कानूनगो ने छिंदवाड़ा जिला अनहोनी ओर अन्य स्थानों में पाए जाने बाले वैक्टीरिया पर अध्ययन प्रस्तुत किया । शोध प्रस्तुति के अंतर्गत 20 पोस्टर प्रस्तूत किये गए एवं 26 शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिसमें भारतीय ज्ञान के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई। पद्मश्री बाबूलाल दहिया ने अपनी बीज संरक्षण की यात्रा से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर संयोजक डॉ रणधीर झा, डॉ अमर सिंह, डॉ आर.पी यादव, डॉ राजेन्द्र मिश्रा एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 21 फरवरी 2026