नगर निगम ने शुरू किया सुधार कार्य, लीकेज तलाश रहीं टीम छिंदवाड़ा (ईएमएस)। पेयजल लाइन में लीकेज की वजह से वार्ड क्रमांक २६ झीलपूरा क्षेत्र में दो दिनों से नलों में जिंदा इल्लियां पहुंच रही है। शुक्रवार के बाद श्ािनवार को भी नलों में पानी के साथ साथ जिंदा इल्लियां निकली। हालांकि शुक्रवार को शिकायतों व अखबरों में खबर के प्रकाशन के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू कर दिया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि पेयजल पाईप लाइन कहां से लीकेज है इसकी तलाश की जा रही है। शनिवार को टीम ने क्षेत्र में जगह-जगह निरीक्षण कर लीकेज देखा है। टीम को कई जगह लीकेज मिले है। जिसका सुधार कार्य शुरू किया जा चुका है। टीम का कहना है कि सुधार कार्य पूरा न होने की स्थिति में रविवार को क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई बंद रखी जाएगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को झीलपूरा क्षेत्र निवासी निहाल कुशवाह के घर में नल में जिंदा इल्लियां निकली थी। जिसकी शिकायत निहाल द्वारा नगर निगम से की गई थी। शिकायत मिलने पर नगर निगम ने समस्या निराकरण के लिए टीम का गठन किया गया था। जिसने शनिवार को सुधार कार्य किया। ्रसुबह ७ बजे क्षेत्र में पहुंच टीम नगर निगम उपयंत्री भानू प्रताप सूर्यवंशी ने बताया है कि शिकायत मिलने पर शुक्रवार को जांच टीम का गठन किया गया था। टीम शनिवर की सुबह ७ बजे पेयजल सप्लाई के दौरान वार्ड में पहुंच गई थी। टीम को कई जगहों पर लीकेज मिले है। जिसका सुधार कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सुधार कार्य पूरा कर क्षेत्र वासियों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई हो पाएगी। नालियों में बिछी पाईप लाइन बड़ी समस्या शहरी क्षेत्र में वर्षों पूरानी पाईप लाइन बिछी हुई है। अधिकांश वार्डों में नालियों में पाईप लाइन डाली है। सालों पूरानी लाइन होने की वजह से पाईप कभी भी टूट फुट जाते है। लाइन में टूट फुट होने पर नालियों का गंदा पानी नलों में पहुंच जाता है। हालांकि नगर निगम ने शहर की उन पाईपलाइनों को चिन्हित किया है जोकि नालियों में बिछी है। निगम द्वारा शासन को लाइन बदलने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। ईएमएस/मोहने/ 21 फरवरी 2026