क्षेत्रीय
21-Feb-2026


गृहमंत्री ने शनिवार को किया सम्मानित,गुवाहाटी में बंटी साहू ने मिलकर दी बधाई छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सांसद बंटी विवेक साहू ने सीआरपीएफ में उपकमांडेंट छिंदवाड़ा निवासी आशुतोष वरदेय से गुवाहाटी में मुलाकात की और उनकी वीरता के लिए बधाई देते हुए अभिनंदन किया। शनिवार केा गुवाहाटी में आयोजित समारोह के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आशुतोष वरदेय को किया वीरता पदक से सम्मानित किया। चार साल पहले 2022 में शोपिया में हुए आतंकवादियों के खिलाफ एक विशेष आपरेशन के दौरान टीम में शामिल उप कमांडेट ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। उन्हें वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। शनिवार केा उन्हें सम्मानित किया गया। सांसद इन दिनों आसाम के प्रवास पर है। गुवाहाटी में सांसद ने आशुतोष वरदेय से मुलाकात की। उन्होंने आशुतोष वरदेय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। सांसद ने कहा कि आशुतोष जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। वीरता पदक सशस्त्र बलों की असाधारण साहस,वीरता एवं नि:स्वार्थ सेवा के लिए दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक है। ईएमएस/मोहने/ 21 फरवरी 2026