क्षेत्रीय
21-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सांसद बंटी विवेक साहू न सिर्फ लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं हल कर रहे हैं बल्कि दूरदाराज से फोन पर ग्रामीणों की परेशानियों को निराकरण कर रहे हैं। सांसद इन दिनों आसाम राज्य के प्रवास पर हैं। गत दिवस उन्हें चौरई क्षेत्र के धनोरे बारह बरियारी की एक बेटी ने फोन किया। बेटी ने सांसद से कहा कि गांव में रहने वाले बच्चों के पेपर चल रहे है लेकिन दस दिनों से गांव में लाईट नहीं है। सांसद ने वीडियों कालिंग के जरिए बेटी से बात की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी सांसद से बात करते हुए गांव में बिजली उपलब्ध कराने का निवेदन किया। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने तत्काल ही बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की गांव में तत्काल बिजली शुरू करने के निर्देश दिए। कुछ समय बाद ही गांव में बिजली आ गई। अपनी शिकायत का तुरंत निराकरण होने पर ग्रामीणों और गांव के स्कूली विद्यार्थियों ने सांसद बंटी विवेक साहू फिर से वीडियो कॉल किया और गांव में बिजली उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। आम लोगों के लिए सहज उपलब्ध रहने वाले सांसद बंटी साहू का ये अंदाज लोगों को भा रहा है और लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं कि हर समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसको तुरंत हल भी कर रहे है। ईएमएस/मोहने/ 21 फरवरी 2026