अमेठी(ईएमएस)।जिले के मुसाफ़िरखाना कस्बा स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया।शाखा का उद्घाटन अंचल प्रबंधक वाराणसी दीपक सिंह ने फीता काटकर किया। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों और आगंतुको का स्वागत किया गया तथा उपस्थित लोगों को नई शाखा की विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंचल प्रबंधक वाराणसी दीपक सिंह ने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर,सुरक्षित और सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है।उन्होंने कहा कि यह नई शाखा क्षेत्रीय लोगों की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा।मंडल प्रमुख रायबरेली शक्तिमावा दान ने कहा मुसाफिरखाना में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खुलना बैंकिंग विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इससे किसानों,छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों को ऋण,बचत,डिजिटल बैंकिंग और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा। बैंक का लक्ष्य वित्तीय समावेशन को मजबूत करना है।वही शाखा प्रबंधक शिव कुमार सिंह ने कहा नई शाखा में ग्राहकों को सभी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।क्षेत्र के किसान व्यापारियों तथा आम जनता के लिए बचत व चालू खाता डिजिटल बैंकिंग और अन्य सेवाएं शुरू की गई हैं।हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को त्वरित और पारदर्शी सेवा मिले। बैंक से जुड़े लोगों का कहना है कि नई शाखा खुलने से स्थानीय व्यापारियों,किसानों और आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।इससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को वित्तीय सेवाओं तक आसानी से पहुंच प्राप्त होगी।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने नई शाखा के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गण मान्य नागरिक,अधिवक्ता,व्यापारी, किसान और बैंक कर्मचारी मौजूद रहे। ईएमएस/राम मिश्रा/अमेठी.