क्षेत्रीय
22-Feb-2026
...


राजगढ़(ईएमएस)l जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में किडनी रोगियों के लिए अब बड़ी राहत की व्यवस्था शुरू हो गई है। यहां दो नई डायलिसिस मशीनें सफलतापूर्वक इंस्टॉल कर दी गई हैं। इसके साथ ही अस्पताल में अब डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। मशीनें चालू होने के बाद सिविल सर्जन डॉ रजनीश शर्मा ने डायलिसिस वार्ड पहुंचकर भौतिक स्थिति की जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिविल सर्जन डॉ. शर्मा ने बताया कि पहले सीमित मशीनों के कारण रोजाना आने वाले मरीजों को इंतजार करना पड़ता था। कई बार मरीजों को तय समय पर डायलिसिस नहीं मिल पाता था, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ने का खतरा बना रहता था। अब दो नई मशीनें जुड़ने से उपचार क्षमता में सीधा इजाफा हुआ है और ज्यादा मरीजों को समय पर सुविधा मिल सकेगी। नियमित डायलिसिस बेहद जरूरी डायलिसिस वार्ड में फिलहाल रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों में नियमित डायलिसिस बेहद जरूरी होता है। पहले चार मशीनों के भरोसे वार्ड चल रहा था, जिस पर लगातार दबाव बना हुआ था। अब पांच मशीनों की सुविधा उपलब्ध होने से ज्यादा मरीजों का डायलिसिस किया जा सकेगा और प्रतीक्षा सूची भी कम होगी। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने मशीनों की कार्यप्रणाली, वार्ड की साफ-सफाई, बिजली व पानी की उपलब्धता और मरीजों के लिए बिस्तरों की स्थिति देखी। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि मशीनों का नियमित रखरखाव किया जाए और किसी भी तकनीकी समस्या की तुरंत जानकारी प्रबंधन को दी जाए। -निखिल/राजगढ़/22/2/2026