क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) मालवा चेबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजीत सिंह नारंग को केंद्रीय कर (सीजी एस टी), केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सीमा शुल्क भोपाल जोन की राज्य स्तरीय (म प्र एवं छत्तीसगढ़) शिकायत निवारण समिति में सदस्य मनोनीत किया गया। इस उपलब्धि के लिए इंदौर के सिख समाज, अनेक व्यापारी संगठनों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। अजीत सिंह नारंग अपने उल्लेखनीय कार्यों के चलते प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर इससे पहले भी अपनी सेवाएं देते रहे हैं। आनंद पुरोहित/ 22 फरवरी 2026