क्षेत्रीय
22-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) वुमन फिटनेस क्लास, इंदौर की सदस्याओं ने वार्षिक उत्सव के अंतर्गत पारंपरिक होली गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ फाग उत्सव मनाया। संस्था प्रमुख प्रियंका कुशवाहा और रेखा प्रजापति के अनुसार इस अवसर पर समस्याएं भक्ति और उत्सव के रंगों में सराबोर नजर आईं। तुझ संग खेली होली राधा, रंग मत डालो रे सांवरिया, म्हारी सासुजी लड़े और अरे जा रे नटखट, ना छोड़ मेरा घूंघट जैसे पारंपरिक फाग गीतों पर सभी ने जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में राधे-राधे के जयघोष के साथ फागुन की मस्ती छा गई। फाग के रंगों की बौछार के बीच मंजीरों और ढोलक की थाप पर राखी कदम, राजकुमारी सोनी, रेणुका नाइक, काजल तोमर, कुसुम जोशी, गुड़िया सलूजा, पूनम छाबड़ा, दीप्ति, निर्मला जोशी, रितिका, शेफाली मूंदड़ा, इति वर्मा और आसी शर्मा ने उत्साह और उमंग के साथ नृत्य व गायन की प्रस्तुतियां दीं। प्रियंका कुशवाहा और राखी कदम ने सभी का आभार माना। आनंद पुरोहित/ 22 फरवरी 2026