क्षेत्रीय
राजगढ़(ईएमएस)l जिले के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को पिछले दिनों सागर में हुई विवेक बंसल की हत्या को लेकर राष्ट्रीय अजा-जजा विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और उनके हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग शासन से की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मालवीय प्रदेश (भारतीय बांस शिल्पकार बंशकार बरार समाज विकास समिति प्रदेश संगठन प्रभारी) के नेतृत्व में बांस शिल्पकार संगठन के प्रदेश संरक्षक छोटेलाल पटेल बंशकार, प्रदेश सदस्य सुरेश बंशकार सहित सदस्य मौजूद थे। -निखिल/राजगढ़/22/2/2026