नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री मालिक रवि चौधरी की उसके मजदूर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। मालिक द्वारा डांटने का बदला लेने के लिए मजदूर ने चाकू से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। दिल्ली के नरेला क्षेत्र के जे ब्लॉक में फैक्ट्री मालिक की एक मजदूर ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले कुछ सामान उठाने को लेकर मालिक ने मजदूर को डांट दिया था। उसी का बदला लेने के लिए मजदूर ने अपने मालिक पर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना नरेला औद्योगिक थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुमार मृतक फैक्ट्री मलिक रवि चौधरी की गर्दन के ऊपर कई बार चाकू से हमला किया गया था। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि रईस नाम के मजदूर के साथ एक दिन पहले कहा सुनी हुई थी और रईस ने अपने 20-25 लोगों के साथ मिलकर आज रात रवि चौधरी पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/22/फरवरी/2026