ब्यावरा(ईएमएस)l रविवार को ब्यावरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण का श्रवण कार्यक्रम नगर के वार्ड क्रमांक 13, बूथ क्रमांक 81 पर किया गया l यहां पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना l इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने और सकारात्मक परिवर्तन की ओर अग्रसर करने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर , भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर , पूर्व राज्य मंत्री बद्रीलाल यादव , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलवर यादव , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीलादेवी फूल सिंह कुशवाह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -निखिल/ब्यावरा/22/2/2022