क्षेत्रीय
22-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) जस्टिस संजीव एस. कालगांवकर के मुख्य आतिथ्य एवं तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय सुरोठिया एवं प्रांतीय महासचिव नीरज श्रीवास्तव के विशेष आतिथ्य में पांचवीं ज्युडिशियल ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। न्यायिक कर्मचारी किक्रेट क्लब, इन्दौर के आयोजनकर्ता महेन्द्र मुन्दरे (खेल सचिव) एवं मनीष मोरेले (संगठन सचिव) ने बताया कि निरंतर पांचवें वर्ष इस ज्युडिशियल ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन एस. एस. कम्युन किक्रेट ऐकेडमी सनावदिया में किया गया। जिसमें जिला न्यायालय इन्दौर के समस्त न्यायाधीशगण, जिला न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण चौके, छक्के लगाते हुऐ दिखे। आयोजन में विशेष सहयोगी के रूप में मुकेश पी. जैन अधिवक्ता, अमरसिंह राठौर अधिवक्ता, अमित त्रिपाठी अधिवक्ता, सचिन सिंह शेखावत उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में शामिल जजेस इलेवन टीम का नेतृत्व जितेन्द्रसिंह कुशवाह, कर्मचारी लायंस इलेवन टीम का नेतृत्व महेन्द्र मुन्दरे, एवं मनीष मोरेले, हाई कोर्ट-इलेवन टीम का नेतृत्व पंकज क्षीरसागर एवं डी.सी. इलेवन टीम का नेतृत्व प्रवीण मेलाने द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की विजेता टीम कर्मचारी लायंस इलेवन को ट्रॉफी न्यायाधिपति संजीव एस. कालगांवकर ने प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र मुन्दरे एवं मनीष मोरेले ने किया एवं आभार टिन्कू जाटव, दीपक बाथम, अनिल धनौरा एवं सोहनलाल सैनी द्वारा व्यक्त किया गया। उक्त प्रतियोगिता में क्रिकेट क्लब के दयाराम राजपूत, राणा अजयसिंह, मनोज खरे, दीपक भालेराव, रणजीत, सौरभ, प्रवीण लढा, शैलेन्द्र पाल, संजय सोंलकी, सत्यजीत, सिद्वार्थ, गब्बर राजपूत, विरेन्द्र सोनिया, कैलाश नांदले, सुशील जोशी आदि उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 22 फरवरी 2026