नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के आली विहार की भीम कॉलोनी के एक घर में शुक्रवार देर मां-बेटी की गला घोंटकर कर हत्या का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर रखे बेड बॉक्स के अंदर से मां-बेटी के शव बरामद दिल्ली के आली विहार की भीम कॉलोनी के एक घर में शुक्रवार देर मां-बेटी की गला घोंटकर कर हत्या का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची सरिता विहार थाना पुलिस ने घर के अंदर रखे बेड बॉक्स के अंदर से मां-बेटी के शव बरामद किए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस को मृतकों के पड़ोसी अकाउंटेंट पर हत्या का शक है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका 35 वर्षीय ज्योति अपने पति सुदर्शन और छह वर्षीय बेटी के साथ भीम कॉलोनी, आली विहार इलाके में रहती थी। ज्योति का पति सुदर्शन निजी कम्पनी में काम करता है, जबकि ज्योति हाउस वाइफ है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 20 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिये सूचना मिली कि अली विहार के एक मकान में दो शव पड़े हैं। खबर मिलते ही सरिता विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी के अनुसार, जब कमरे की तलाशी ली गई तो बेड बॉक्स के अंदर से एक महिला और उसकी बच्ची के शव मिले। पुलिस द्वारा दोनों को तुरंत एम्स अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/22/फरवरी/2026