क्षेत्रीय
22-Feb-2026
...


ब्यावरा(ईएमएस)l नगर के उप डाकघर ने डाक जीवन बीमा और बचत खाता खोलने के क्षेत्र में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर ब्यावरा के उप डाकपाल मनोज राय को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित डाक महानिदेशालय में विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया। मनोज राय ने डाक जीवन बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार और अधिक लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से ब्यावरा उप डाकघर ने मध्यप्रदेश परिमंडल में पहला स्थान प्राप्त किया। साथ ही बचत खाते खोलने के अभियान में भी प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न परिमंडलों से आए डाक अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद कर सेवाओं को और अधिक जनहितकारी बनाने के सुझाव लिए। मनोज राय की इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों और लोगों में खुशी की लहर है। -निखिल/ब्यावरा/22/2/2026