क्षेत्रीय
22-Feb-2026
...


- हत्या के प्रयास, लूट, अडीबाजी, मारपीट के मामलो में था फरार भोपाल(ईएमएस)। नये शहर की कोलार रोड थाना पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो बीते 5 साल से फरार चल रहा था। उस पर थाना शाहपुरा में दर्ज हत्या के प्रयास एवं लूट के मामले में 5 हजार और थाना कोलार से दर्ज अडीबाजी व मारपीट के मामलो में 3 हजार के इनाम सहित 8 हजार का इनाम घोषित था। बदमाश साल 2021 से फरार चल रहा था। साथ ही उसके कोर्ट से 2 स्थाई गिरफ्तारी वांरट भी लंबित थे। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरार स्थाई वांरटियो की धरपकड़ में जुटी टीम को मुखविर से सूचना मिली की थाना कोलार के 3 अपराधों, 2 स्थाई वांरट और थाना शाहपुरा के हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी रोहित खरे उर्फ बटलर उर्फ रॉकी भोपाल आया हुआ है, और थाना कजली खेडा क्षेत्र में घूम रहा है। खबर मिलते ही टीम ने फौरन ही घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रोहित खरे उर्फ बटलर उर्फ रॉकी पिता राजकुमार खरे (24 ) निवासी झुग्गी 58 कजली खेडा के रुप में हुई। पहचान जुटाने के बाद पुलिस ने न्यायालय से जारी वांरटो में उसकी अलग-अलग गिरफ्तारी की है। जुनेद / 22 फरवरी