- भोपाल पुलिस की सराहनीय कार्यवाही भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की थाना हबीबगंज पुलिस ने प्रशंसनीय कार्यवाही करते हुए गायब हुई 2 नाबालिग बच्चियों को लखनऊ(उ.प्र.) से बरामद करने में सफलता हासिल की है। किशोरियो के गायब होने की सूचना प्राप्त होने के बाद कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के भीतर थाना हबीबगंज पुलिस ने नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर किया उनके परिजनो के सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2026 को 2 परिवार वालो ने हबीबगंज थाने आकर अपनी 15 वर्ष की नाबालिग बेटियों के संदिग्ध हालत में लापता होने की सूचना दी थी। परेशान परिवार वालो ने बताय की उनकी नाबालिग बेटियां आपस में सहेलियां हैं, और एक ही स्कूल की छात्रा है। 20 फरवरी को दोपहर के समय वह स्कूल जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन स्कूल का समय समाप्त होने के बाद भी वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी जब उनकी कोई जानकारी नहीं मिली तब पुलिस को सूचना दी गई। मामला नाबालिग बच्चियो से जुड़ा होने के चलते थाना पुलिस ने फौरन ही मुस्तेद होते हुए अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला कायम कर किशोरियो की तलाश शुरु की। - सीसीटीवी में मिला सुराग, टीम पहुचीं युपी मामले में गठित टीम ने नाबालिग बालिकाओं के घर के आसपास तथा स्कूल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरें खंगाले। साथ ही उनके फोटो एवं हुलिये की जानकारी थाने के अधिकारिक ग्रुपों पर भेजे। जल्द ही टीम को मुखबिर से सूचना मिली हुई कि लापता छात्राऐं रेल्वे स्टेशन के आसपास दिखाई दी है। टीम ने जब रेल्वे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चैक किये तब पता चला की बच्चियां ट्रेन में बैठकर निकली है। इसके बाद तत्काल ही एक टीम तैयार कर अपहृताओं किशोरियो की तलाश के लिये उनके परिजनो को साथ लेकर पुलिस तकनीकी सुरागो की मदद से लखनऊ उ.प्र.पहुंची और वहॉ उनकी तलाश की गई। - परिजनो से नाराज होकर जाने की बताई बात हबीबगंज थाना पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद आखिरकार दोनो बालिकाओँ को लखनऊ (उ.प्र.) से सकुशल दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में उन्होनें पुलिस टीम को बताया कि वह अपने परिजनों से नाराज होकर ट्रेन में बैठकर लखनऊ चली आई थी। पुलिस टीम ने उन्हें दस्तयाब कर 12 घंटे के भीतर ही सकुशल उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया है। जुनेद / 22 फरवरी