जबलपुर, (ईएमएस)। महाकौशल विधि छात्र संघ द्वारा शुक्रवार को श्री तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय की कार्यकारणी की घोषणा की गई। महाकौशल विधि छात्र संघ के अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि महाकौशल विधि छात्र संघ के समस्त फाउंडर मेंबर की सहमति से कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें राहुल झरिया को अध्यक्ष, अनुज पाराशर, अनुज ठाकुर, शिवेंद्र मिश्रा, उदय रजक, आलोक कहार, सचिन चौधरी, नितेश भारतीय, प्रद्युम्न लखेरा, कृष्ण अहिवार, शेख अंसारी अन्य पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नियुक्ति पर महाविद्यालय प्राचार्य आर एस चंडोक, राहुल अगरिया, रोहित कुरील, मोहित प्यासी, अभिरूप चंसोरिया, रॉबिन जैन ने हर्ष जताया। सुनील साहू / शहबाज/ 22 फरवरी 2026