22-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थानान्तर्गत कल देर रात मेनरोड रांझी में कार से उतरे होटल संचालक को दो बदमाशों ने रूपए की मांग कर मारपीट की। होटल संचालक के रूपए देने से मना करने पर एक आरोपी ने चाकू निकालकर उसे धमकाने का प्रयास किया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। रांझी पुलिस ने बताया कि रक्षा नगर बड़ा पत्थर रांझी निवासी निहाल चौकसे भंवरताल गार्डन के समीप होटल चलाता है। कल रात लगभग साढे बारह बजे वह होटल बंद कर अपनी कार क्रमांक एमपी २० जेएन४४६२ से घर वापस लौट रहा था कार में होटल संचालक निहाल के अलावा उसका भाई दीपक चौकसे व दोस्त शिवम टैगोर भी सवार थे। निहाल ने अपनी कार रांझी मेनरोड स्थित पटवा किराना के सामने खड़ी की थी तभी एक्सेस क्रमांक एमपी २० जेडयू १३४६ से बापू नगर निवासी रोहन राजपूत व सूरज सोनकर आये और निहाल को धमकाते हुए बोले कि तुम्हारी होटल अच्छी चल रही है हमें हर हफ्ते एक हजार रूपए देने होंगे उसने रूपए देने से मना किया तो सूरज सोनकर ने चाकू निकालकर गाली-गलौज करते हुए निहाल को धक्का दे दिया एवं रोहन ने निहाल के साथ हाथपायी की। तभी निहाल के दीपक चौकसे व दोस्त शिवम के बीच बचाव करने पर आरोपी धमकाते हुए भाग गये। सुनील साहू / शहबाज/ 22 फरवरी 2026