22-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोहलपुर थानान्तर्गत कुचैनी परिसर दमोह नाका में प्रेम विवाह करने वाली युवती के साथ उसके पति और ससुर ने कम दहेज मिलने का ताना मारने हुए दहेज में ५० लाख रूपए की मांग कर मारपीट करते हुए नवविवाहिता को घर से निकाल दिया। नवविवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति व ससुर के खिलाफ दहेज अधिनियम की धारा ३, ४ के तहत मामला दर्ज किया गया है। गोहलपुर पुलिस ने बताया कि कुचैनी परिसर दमोह नाका निवासी दीपाली साहू ने रिषभ जैन के साथ वर्ष २०२४ में प्रेम विवाह किया था। विवाह में प्रर्याप्त दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और नवविवाहिता के साथ आये दिन मारपीट करते थे। रिषभ जैन एवं उसके पिता राजेन्द्र जैन ने कम दहेज मिलने की बात कहकर नवविवाहिता से दहेज में ५० लाख रूपए की मांग की और मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। सुनील साहू / शहबाज/ 22 फरवरी 2026