22-Feb-2026
...


- 90 साल के पालन और 85 के लखन की चाल देख दंग रह गये युवा जबलपुर, (ईएमएस)। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आज आयोजित 44 वीं तेज चाल प्रतियोगिता में जब 90 वर्ष से अधिक आयु के एससी पालन, 85 वर्ष के लखन राही, 80 वर्ष से ऊपर के चमन अग्रवाल व जगतराज जैन और 75 वर्ष से अधिक आयु की श्यामवंती पटेल व श्यामा गुप्ता ने जब तेज चाल से शुरुआत की तो देखने वालों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उनके उत्साह एवं दृढ़ निश्चय के सामने युवा प्रतिभागी नतमस्तक हो गए। बुजुर्ग प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग पर तेज चाल पूर्ण की और सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बने। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन एवं केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने विभिन्न आयु वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया। तेज चाल प्रतियोगिता में पुरूष प्रतिभागियों को 6.50 किलोमीटर एवं महिला व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरूष प्रतिभागियों को 3.50 किलोमीटर की दूरी तेज चाल से पूर्ण करनी थी। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 170 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर उत्तम स्वास्थ्य के लिए नियमित मॉर्निंग वॉक के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता में सनी पाराशर, रोहन तिवारी, प्रियांश कुशवाहा, रोहित सिंह, पुष्पराज पटेल, दिलीप उइके, गंगाराम विश्वकर्मा, जवाहरलाल विश्वकर्मा, संजय झरबड़े, रामनिहोर कुशवाहा, विनोद बर्मन, दिनेश वर्मा, शंभू सिंह, अनिक कुमार दुबे, सुभाष चन्द्र शर्मा, जोधा सिंह, एनएल भलावी, विनोद पांडे, शौकत प्रसाद पाल, चमन अग्रवाल, जगत राज जैन, अक्षय तिवारी, पुनीत अग्रवाल, दीपक साहू, सुशील कुमार पांडे, रावेन्द्र कुमार वर्मा व रोहित कुमार विजेता बने। महिलाओं की प्रतियोगिता में रेणु पासवान, रानी तिवारी, संजना पटेल, गायत्री तिवारी, अंकिता मंडावी, रानू प्रजापति, अनुपमा, निशा तिवारी, शकुंतला वर्मा, ममता तिवारी, सरिता गुप्ता, सविता तिवारी, फिरदौस अली, उर्मिला पाण्डेय, साधना पंड्या, श्यामवंती पटेल व श्यामा गुप्ता विजेता बनीं। प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर रेस की स्पर्धा भी आयोजित हुई। इस स्पर्धा के बच्चों के समूह में शशांक यादव, नीतेश कुशवाहा, अवनि पटेल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। महिलाओं की स्पर्धा में नीलम, सोमवती कुशवाहा, किरण कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। पुरूष वर्ग में प्रथम रूपेश धारणे, द्वितीय शुभम मेश्राम व तृतीय प्रमोद राहंगडाले रहे। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पूर्व कार्यालय प्रभारी जयवंत वामन खारपाटे ने किया। सुनील साहू / शहबाज/ 22 फरवरी 2026