22-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। शासकीय कन्या महाविद्यालय राँझी द्वारा ग्राम पंचायत घाना में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के पांचवे दिन बौधिक चर्चा में डॉ स्वपना श्रीवास्तव ने स्वयं सेविकाओं को पोषण आहार एवं स्वास्थ्य रहने के दिशा निर्देश दिए। डॉ नीलमा रॉय ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। डॉ अंकिता पाण्डे ने मेनेजमेण्ट के विषय में जागरूक किया। प्रतिभा पटैल ने मतदाता जागरूकता के विषय में बच्चों को बताया। स्वाती मिश्रा ने क्षेत्रीय भाषा के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित पूजा सेन, रवि दुबे, सुरेन्द्र तिवारी, अनिल डहेलिया ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन एवं अभार राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ माधुरी सिंह ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत घाना की महिलाओं को मतदाता के विषय में जागरूक किया और मेंहदी लगाई | सुनील साहू / शहबाज/ 22 फरवरी 2026