ग्वालियर ( ईएमएस ) | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में दिनांक 21.02.2026 को थाना सिरोल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मेहरा थाना सिरोल जिला ग्वालियर का रहने वाला एक 11 वर्षीय बालक वंष स्कूल न जाने एवं बाहर जाकर खेलने को लेकर मां द्वारा डांट दिये जाने पर घर से बिना बताए भाग गया है। इसकी सूचना रात्रि 11ः30 उसकी मां द्वारा पुलिस को दी गई, पुलिस द्वारा नाबालिक छोटा बच्चा होने से मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना सिरोल पुलिस को टीम को उक्त नाबालिग बालक की पतारसी कर शीघ्र सकुषल दस्तयाब हेतु निर्देषित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषों के अनुक्रम में सीएसपी विष्वविद्यालय हिना खान के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगोली के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बल टीम को उक्त गुमषुदा नाबालिग बालक की पतारसी कर उसे दस्तयाब करने हेतु लगाया गया और पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के सभी थानों तथा आसपास सीमावर्ती थानों को सूचित कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल ढाबा तथा आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर बच्चों के परिजन, रिश्तेदार एवं उनके दोस्तों के घर पार्क मेला तथा आसपास के क्षेत्र में बच्चों की तलाश की गई। दौराने तलाष थाना सिरोल टीम को सर्चिंग के दौरान रात्रि 2ः25 बजे उक्त बच्चे को सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित गोल्डन लोटस रिजॉर्ट के पास सुनसान क्षेत्र में अकेले बैठे मिलने पर दस्तयाब किया गया तथा बच्चों को समझाइए दी गई कि भविष्य में माता-पिता की बातों से नाराज होकर इस तरह से घर छोड़कर ना जाए। बच्चा दिन भर से भूखा था उसे पास के रिजॉर्ट से खाना खिलाया गया तथा उसे उसके घर उसकी मां के सुपुर्द किया गया तथा भविष्य में बच्चे का ख्याल रखने हेतु समझाइस दी गई।