क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के आजादपुर में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। जहांगीरपुरी निवासी किशोर को कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इशु उर्फ इशांत (18) निवासी जहांगीरपुरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/22/फरवरी/2026