नई दिल्ली (ईएमएस)। मध्य जिले के प्रसाद नगर थाना पुलिस ने स्कूटी पर मोबाइल झपटने वाले करण रंछोया और जतिन को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने शिव मंदिर, बापा नगर के पास पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्धों का पीछा कर उन्हें दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से झपटा गया आईफोन 17 प्रो और वारदात में शामिल स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक, 19 फरवरी को एएसआई जोहरीलाल, कांस्टेबल संदीप भाटी, शुभम और अमित नागर शिव मंदिर, बापा नगर के पास पेट्रोलिंग ड्यूटी कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर, दो संदिग्ध लोगों ने मौके से भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक आइफोन 17 प्रो बरामद हुआ जो उन्होंने पीड़ित से झपटा था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/22/फरवरी/2026