इन्दौर (ईएमएस) शहर में बच्चों की सुरक्षा के उद्देश्य से एक व्यापक जागरूकता अभियान न्यायाश्रय सामाजिक संस्था द्वारा प्रारंभ किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ पंकज वाधवानी के अनुसार हाल के समय में इंदौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचनाएँ प्राप्त हुई हैं, जिनके मद्देनजर समाज में सजगता बढ़ाना आवश्यक हो गया है। इसके मद्देनजर ही द्वारकापुरी कॉलोनी में स्थित साईं बाबा मंदिर के पास एक आयोजन कर 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। आयोजन में एडवोकेट राहुल सिंह यादव एवं अदनान मुल्तानी के नेतृत्व में संस्था के सदस्य अधिवक्ताओं सहित उमा जसवानी, रामकन्या चौहान, भूमि नागदेव सोनाली वर्मा ने इसमें शामिल हो बच्चों को जागरूक किया। आयोजन में द्वारकापुरी थाने से इंस्पेक्टर एवं प्रधान आरक्षक, स्कूल के डायरेक्टर कमल हिरानी और प्रिंसिपल जगताप मैडम भी उपस्थित रही। आनंद पुरोहित/ 22 फरवरी 2026