राज्य
22-Feb-2026
...


प्रोजेक्ट सफै ग्रांट एआई प्रस्तुत कर हरिद्वार का नाम किया रोशन हरिद्वार (ईएमएस)। नई दिल्ही में सम्पन्न हुई एआई समिट में हरिद्वार की प्रियंसी नागेरा और उनकी टीम को अदुभुत सफलता मिली। मूलतः गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के रहने वाले और हरिद्वार में एंकर लिमिटेट में कार्यरत लक्ष्मण नागेरा और रमा नागेरा की पुत्री और हरिद्वार गुज्जू फैमिली समुदाय की सदस्य प्रियंशी नागेरा ने अपने साथियों आशिष श्रीवास्तव, धर्म सलिया और मार्टिन पटेल (अदानी विश्वविद्यालय के छात्र) के साथ राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। टीम को क्यूलकॉम द्वारा आयोजित एआई फॉर ऑल इनोवेगेशन चैलेंज में भाग लेने का अवसर मिला, जहाँ उन्होंने अपने प्रोजेक्ट सफै ग्रांट एआई को प्रदर्शनी बूथ में प्रस्तुत किया। यह प्रोजेक्ट एक एज एआई आधारित फॉल डिटेक्शन डिवाइस है, जो बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए विकसित किया जा रहा है और वर्तमान में प्रोटोटाइप चरण में है। साथ ही, उन्हें एआई इमपेक्ट सममिट 2023 में क्यूलकॉम के एक्सपो बूथ पर अपने प्रोजेक्ट का प्रतिनिधित्व करने का भी अवसर प्राप्त हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के आईआईटीएस और एनआईटीएस जैसे प्रमुख संस्थानों की टीमों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रियंशी और उनकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में शीर्ष 3 टीमों में स्थान प्राप्त किया। एआरडीइनो के रोबोटिक्स एंजीनियर जूलियन कारो क्लीनर्स केद्वारा उन्हें यह खिताब दिया गया। इस अवसर पर नवीन मुद्दु कृष्णा, डाइरेक्टर हार्डवेयर प्रोडक्ट वेलिडेशन यूएसए और बेगलुर के डायरेकटर रोहित कामथ ने युवा टीम का उत्त्साह बढ़या। उनकी इस सफलता से न केवल उनके विश्वविद्यालय बल्कि पूरे समुदाय का गौरव बढ़ा है। यह उपलब्धि युवा नवाचार और तकनीकी कौशल का प्रेरणादायक उदाहरण है। हरिद्वार गुज्जु परिवार के प्रमुख राजेश पाठक, कीर्तन देसाई, पवन दवे, प्रितेश पटेल, रमेश भाई, राजेश प्रजापति आदि ने प्रियंसी और उसके परिवार को बधाई दी। (फोटो-10) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/22 फरवरी 2026