- न्यायिक व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा बिलासपुर (ईएमएस)। हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर मुख्य न्यायाधीश ने प्रतिनिधिमंडल से व्यक्तिगत संवाद किया।मुलाकात के दौरान उच्च न्यायालय की कार्यपद्धति, अधिवक्ताओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा न्यायिक प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं की भूमिका को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए। इस अवसर पर न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।अधिवक्ता संघ की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष मांडवी भारद्वाज, सचिव अनिल त्रिपाठी, सह-सचिव आस्था शुक्ला, पुस्तकालय सचिव राहुल मिश्रा, कोषाध्यक्ष हर्ष पूरन सिंह भाटिया, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव अमन पांडे तथा कार्यकारिणी सदस्य त्रिवेणी शंकर साहू, शरद मिश्रा एवं उज्ज्वल चौबे ने न्यायाधीशों का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इस भेंट को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि न्यायपालिका के शीर्ष नेतृत्व से मार्गदर्शन मिलना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने भविष्य में भी छत्तीसगढ़ आगमन का आमंत्रण देते हुए आभार व्यक्त किया। मनोज राज 23 फरवरी 2026